Breaking News

फिर करेगा Meta एक बार छंटनी! कंपनी बना रही लिस्ट

Rounak Dey
21 April 2023 4:20 PM GMT
बीते सप्ताह ही कंपनी ने बड़ी तादाद में इम्पलॉय्ज को बाहर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फेसबुक यानी मेटा(Meta) से छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सप्ताह ही कंपनी ने बड़ी तादाद में इम्पलॉय्ज को बाहर किया था और अब फिर से खबर है कि कंपनी कर्मचारियों को बाहर निकाल सकती है। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने 7 हजार से ज्यादा इंप्लाइज को औसत से कम रेटिंग दी है। इसके साथ ही कंपनी ने बोनस दिए जाने के ऑप्शन को भी हटा दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मैटरनल कंपनी मेटा में जल्द बड़ी छंटनी की जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कंपनी बड़े पैमाने पर कर सकती है छंटनी

फेसबुक में उन कर्मचारियों पर गाज गिरेगी जिनका प्रदर्शन औसत से काफी कम है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए सूची तैयार कर रही है। ऐसे में खराब रेटिंग वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इससे पहले मेटा से सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि साल 2023-24 के बीच मेटा में कई बदलाव होने हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी बड़े पैमाने पर एक बार फिर छंटनी कर सकती है।

मेटा पहले भी कर चुका है छंटनी

बता दें कि फेसबुक में छंटनी का सिलसिला जारी है। कंपनी खर्च में कटौती के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। साल 2023 में मेटा ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाला है। कर्मचारियों की कम रेटिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेटा फिर से अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Next Story