Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री के हत्यारे को मिली पेरोल

admin
29 Nov 2023 2:32 PM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री के हत्यारे को मिली पेरोल
x

पंजाब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या और जेल से भागने के मामले में दोषी पाए गए जगतार सिंह तारा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दरअसल जगतार सिंह तारा के किसे खास रिश्तेदार की शादी है। इसे देखते हुए कोर्ट ने जगतार सिंह तारा को उस शादी में जाने के लिए 2 घंटे की इजाजत दी है।

कोर्ट के आदेश के बाद जगतार सिंह तारा कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से 2 घंटे के लिए रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकेंगे। कोर्ट ने जगतार सिंह तारा को 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में अपने खास रिश्तेदार की शादी में शामिल होने की इजाजत दी है। बता दें कि जगतार सिंह तारा इस समय चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा काट रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा को हाई कोर्ट ने 2 घंटे के लिए जमानत दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तारा की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी है।

बता दे कि उनके भाई की पिछले साल अप्रैल में मौत हो गई थी। इसलिए तारा सिंह ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी। हाई कोर्ट ने तारा को 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भतीजी की शादी में शामिल होने की अनुमति दी है। हालांकि, तारा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पैरोल दिए जाने की मांग की थी। तारा की भतीजी की शादी 3 दिसंबर को रोपड़ के मुगल माजरी गांव के गुरुद्वारा साहिब में होनी है। बता दे कि जगतार तारा सिंह इस समय चंडीगढ़ बुड़ैल जेल में बंद है।

Next Story