Breaking News

चीनी प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से की मुलाकात

jantaserishta.com
23 Jun 2023 5:31 PM IST
चीनी प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से की मुलाकात
x
बीजिंग: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 22 जून की रात पेरिस में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल मिशेल से मुलाकात की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन यूरोपीय पक्ष के साथ चीन-यूरोपीय संघ शिखर बैठक का आयोजन करेगा और हरित, आर्थिक व व्यापारिक तथा डिजिटल सहयोग को मजबूत करेगा और चीन-यूरोपीय संघ संबंध के विकास को नया आयाम देगा। चीन का विकास विश्व के लिए नए मौके लाएगा और वैश्विक व्यावसायिक श्रंखला व आपूर्ति श्रंखला के लिए स्थिरता लाएगा।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ के बीच मूल हितों की टक्कर नहीं है। दोनों को एक-दूसरे के विकास से लाभ मिलता है। दोनों पक्षों को पारस्पिरक विश्वास बढ़ाकर सफलतापूर्ण सहयोग से संदेह दूर करने चाहिए। मिशेल ने बताया कि यूरोपीय संघ एक चीन नीति पर कायम है और चीन के साथ संवाद बढ़ाकर बहुआयामी सहयोग का विकास करना, एक साथ जलवायु, चिकित्सा व स्वास्थ्य समेत वैश्विक मुद्दों का समाधान और एक खुला व बहुध्रुवीय विश्व स्थापित करना चाहता है। चीन का विकास यूरोपीय संघ व विश्व के अनुकूल है। यूरोपीय संघ चीन के विकास को नहीं रोकेगा और नये शीतयुद्ध तथा पक्ष लेने का विरोध करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story