Breaking News

बोरवेल में गिरा बच्चा निकाला गया बाहर, जिला अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टरों की टीम

jantaserishta.com
29 Dec 2024 11:00 AM IST
बोरवेल में गिरा बच्चा निकाला गया बाहर, जिला अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टरों की टीम
x
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले स्थित राघौगढ़ में बोरवेल में गिरे बच्चे को 16 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उसे इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला है। इस घटना के बाद बच्चे की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वो 39 फीट गहराई में फंसा था।
बोरवेल में गिरने के बाद बच्चे को बचाने के लिए विशेष रूप से गहरे सुरंग की खुदाई की गई और अत्याधुनिक उपकरणों जेसीबी और पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया। उस तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी मशीनों से सुबह बोरवेल के समानांतर 45 फीट गड्‌ढा खोदा। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में कैमरा डालकर देखा तो उसकी गर्दन के नीचे पानी जाता दिखा।
गुना जिले के पिपलिया गांव का रहने वाला सुमित मीणा शनिवार शाम करीब 5 बजे खुले बोरवेल में गिर गया था। पतंग लूटते समय हादसा हुआ। काफी देर तक जब वो घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान उसका सिर एक बोरवेल के गड्ढे में नजर आया था , जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन में बचाव दल ने कड़ी मेहनत की और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस दौरान मौके पर गुना के कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने पूरी घटना की निगरानी की और बचाव कार्य में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story