- Home
- /
- Breaking News
- /
- 25 की मौत, आंतकवादियों...
Breaking News
25 की मौत, आंतकवादियों ने स्कूल को बनाया निशाना
jantaserishta.com
17 Jun 2023 3:29 PM IST

x
कंपाला: यूगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आंतकवादियों द्वारा एक स्कूल पर किए गए हमले में कम से 25 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार को मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल में हुआ।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में स्थित एक यूगांडा समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) द्वारा किया गया था। पुलिस ने कहा कि सैनिक उस समूह का पीछा कर रहे हैं जो डीआरसी में विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग गया था।
बीबीसी ने राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनागा के हवाले से शनिवार को एक बयान में कहा, अभी तक स्कूल से 25 शव बरामद किए गए हैं जिन्हें बवेरा अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात के हमले के दौरान स्कूल के एक छात्रावास में आग लगा दी गई और खाने की दुकान को लूट लिया गया। डीआरसी के साथ यूगांडा की सीमा से दो किमी से भी कम दूरी पर स्थित स्कूल पर हमला कई वर्षो में पहला है। एडीएफ विद्रोही पिछले दो दशकों से डीआरसी की सीमा से ऑपरेट कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





