Breaking News

बंदूकधारियों ने खेला खूनी खेल: परिवार के 10 लोगों की हत्या, मारा गया संदिग्ध

jantaserishta.com
22 April 2023 5:48 PM IST
बंदूकधारियों ने खेला खूनी खेल: परिवार के 10 लोगों की हत्या, मारा गया संदिग्ध
x
2 गिरफ्तार.
केप टाउन (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका के तटीय क्वाजुलु-नटाल प्रांत में एक परिवार के 10 लोगों की सामूहिक गोलीबारी में हत्या के मामले में एक संदिग्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया- कुछ बंदूकधारियों ने शुक्रवार सुबह प्रांत के पीटरमैरिट्जबर्ग के इम्बाली टाउनशिप में एक घर में घुसकर परिवार की सात महिलाओं और तीन पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरु की, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारी हुई।
पुलिस ने कहा- घटना स्थल से दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर, फिर से गोलीबारी शुरू हो गई जहां पुलिस ने चार लोगों का सामना किया। पुलिस ने चार संदिग्धों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को गोली मार दी गई।
पुलिस के मुताबिक, मारे गए 10 लोगों में एक 13 साल का लड़का भी है। क्वाजुलु-नेटल प्रीमियर नोमुसा दूबे-एनक्यूब ने शुक्रवार को घटना के बारे में आक्रोश व्यक्त किया और तेजी से कार्रवाई करने और संदिग्धों को गिरफ्तार करने का आह्वान किया। दुबे-एनक्यूब ने कहा कि क्वाजुलु-नटाल प्रांत अपराध के खिलाफ लड़ाई में कम से कम 10 मिलियन रैंड (लगभग 552,000 अमेरिकी डॉलर) का योगदान देगा, वह कई हत्याओं और लिंग आधारित हिंसा सहित हिंसक अपराधों के बाद अपराध के खिलाफ गहन सामुदायिक लामबंदी अभियान शुरू करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story