- Home
- /
- Breaking News
- /
- सूडान: मस्जिद पर हवाई...

x
खार्तूम: सूडान के गीजिरा राज्य की राजधानी वाद मदनी में एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए। वाड मदनी प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा, ''शाम की नमाज के बाद युद्धक विमानों ने अल इम्तिदाद इलाके में शेख अल जेली मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों पर विस्फोटकों से बमबारी की।''
समिति ने कहा कि 15 मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि दर्जनों अज्ञात शवों की गिनती अभी भी की जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इस घटना पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के वाड मदनी से हटने के बाद अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने दिसंबर 2023 में गीजिरा राज्य पर नियंत्रण कर लिया था। सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक संघर्ष से तबाह हो गया है। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष के कारण 24,850 से अधिक लोग मारे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





