Breaking News

सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

jantaserishta.com
2 Jan 2025 3:02 PM IST
सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
x
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली। अरमान मलिक और आशना ने गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की।
अरमान और आशना की सगाई अगस्त 2023 में हुई थी। शादी की तस्वीरें शेयर कर दोनों ने कैप्शन में लिखा, "तू ही मेरा घर।" कपल तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। आशना ने ऑरेंज शेड की लहंगा चुनरी पहन रखी है। दोनों तस्वीरों में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। अरमान भी दूल्हे के परिधान में हैंडसम लग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अरमान और आशना की शादी में करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। उनकी तस्वीरों को फैंस और फॉलोअर्स काफी पसंद कर रहे हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। अरमान के पापा डब्बू मलिक ने भी अपना हार्ट शेप इमोजी के जरिए प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस प्रनूतन ने इमोजी के जरिए बधाई दी तो सोफी चौधरी अवाक रह गईं। उन्होंने लिखा, "ओह माय गुडनेस! आप दोनों को बधाई।" आहना कुमरा ने लिखा, "बधाई हो।" वहीं वरुण धवन ने भी पोस्ट को पसंद किया।
अरमान और आशना ने अगस्त 2023 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। तब गायक ने रोमांटिक तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की थी। एक फोटो में वह हाथ में अंगूठी लिए घुटने पर बैठे नजर आ रहे थे। दूसरी तस्वीरों में जोड़े ने एक साथ शानदार पोज दिया था। अरमान ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "और हमारा हमेशा का साथ अब शुरू हुआ है।"
अरमान मलिक के करियर की बात करें तो वह अपने हिट गानों जैसे "वजह तुम हो", "बोल दो ना जरा" और "बुट्टा बोम्मा" के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी गायक एड शीरन संग ब्रिटिश गायक के गाने "2 स्टेप" के नए वर्जन पर काम किया है। अरमान को एक गायक, गीतकार, वॉयस-ओवर आर्टिस्ट, कलाकार और अभिनेता के रूप में उनके काम के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर आशना श्रॉफ एक मशहूर भारतीय फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story