- Home
- /
- Breaking News
- /
- 100 से ज्यादा लोगों को...
Breaking News
100 से ज्यादा लोगों को ले जा रहे जहाज में लगी आग, मची अफरातफरी
jantaserishta.com
18 Jun 2023 2:50 PM IST

x
मनीला: फिलीपींस के बोहोल द्वीप पर रविवार को 120 लोगों को ले जा रहे एक जहाज में आग लग गई। जहाज पर सवार लोगों को बचाने और आग की लपटों को बुझाने के लिए एक तट रक्षक जहाज को तैनात किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस कोस्ट गार्ड द्वारा जारी की गई तस्वीरों और वीडियो में जहाज के एक छोर पर दो डेक से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे जहाज पर सवार तट रक्षक कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कोस्ट गार्ड ने सीएनएन को बताया कि सभी 120 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को जहाज से सुरक्षित निकाल लिया गया। आग बुझा दी गई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। कोस्ट गार्ड के अनुसार, जब आग लगी तब जहाज फिलीपींस द्वीपों सिकिजोर और बोहोल के बीच यात्रा कर रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





