- Home
- /
- Breaking News
- /
- विकास साझा करना बेहतर...
Breaking News
विकास साझा करना बेहतर विश्व निर्माण का महत्वपूर्ण रास्ताः शी चिनफिंग
jantaserishta.com
10 July 2023 4:58 PM IST

x
बीजिंग (आईएएनएस) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित साझा विकास के लिए वैश्विक कार्रवाई मंच के पहले उच्च स्तरीय सम्मेलन को बधाई पत्र भेजा। उन्होंने बल दिया कि विकास हमेशा मानव समाज का मुख्य विषय है। विकास साझा करना बेहतर विश्व के निर्माण का महत्वपूर्ण रास्ता है।
उन्होंने कहा कि सहयोग की समानताएं एकत्र करने और समान विकास बढ़ाने के लिए मैंने वैश्विक विकास पहल प्रस्तुत की ताकि यूएन-2030 सतत विकास एजेंडा के कार्यांवयन को गति देने में सहायता की जाए। मैंने देखा है कि वैश्विक विकास पहल संबंधी सहयोग में महत्वपूर्णँ उपलब्धियां हासिल की गयी हैं और कई विकासशील देशों को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अपने विकास से वैश्विक विकास के लिए नया मौका सृजित करता है। चीन वैश्विक विकास सहयोग में और अधिक संसाधन प्रदान करेगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मानवता के साझे भविष्य के लिए नया योगदान देगा।
वैश्विक कार्रवाई मंच का पहला उच्च स्तरीय सम्मेलन चीनी अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी से आयोजित है, जिसका मुख्य विषय ‘चीन का प्रस्ताव ,वैश्विक कार्रवाई’ है।
(साभार----चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
Tagsशी चिनफिंगचीनविकासविश्व निर्माणXi JinpingChinaDevelopmentWorld Buildingचीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंगChinese President Xi Jinping
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





