Breaking News

सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

jantaserishta.com
22 April 2023 5:21 PM IST
सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार तड़के हुई। बताया जा रहा है कि प्रांत के लोधरन जिले में सड़क के किनारे स्थित स्लम एरिया में एक ट्रेलर जा घुसा।
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ट्रेलर चालक को नींद की झपकी आ गई थी।
पुलिस ने कहा कि मरने वालों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जबकि ट्रेलर चालक घायल लोगों में शामिल है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story