Breaking News

एसए20: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को 21 रन से हराया, सरफेन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे

jantaserishta.com
11 Jan 2026 10:05 AM IST
एसए20: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को 21 रन से हराया, सरफेन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे
x
पार्ल: साउथ अफ्रीका टी20 लीग का 19वां मुकाबला शनिवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला गया। सरफेन रदरफोर्ड की बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लो स्कोरिंग मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 21 रन से जीत दर्ज की।
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। टीम के लिए सरफेन रदरफोर्ड ने 35 गेंद पर नाबाद 42 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसके अलावा शाई होप ने 22 रन बनाए।
पार्ल रॉयल्स के गेंदबाजों ने सटीक और कसी हुई गेंदबाजी की और प्रिटोरिया के बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं दिए। सिकंदर रजा सबसे किफायती गेंदबाज रहे। रजा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। डान लॉरेंस और हार्ड्स विलजोएन को भी 2-2 विकेट मिले। एन मोकोएना को 1 विकेट मिला।
139 रन का लक्ष्य टी20 में बेहद सामान्य माना जाता है, लेकिन प्रिटोरिया के गेंदबाजों ने पार्ल के लिए ये लक्ष्य भी मुश्किल कर दिया। पार्ल रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना सकी और 21 रन से मैच हार गई। पार्ल के लिए सर्वाधिक 45 रन डेविड मिलर ने बनाए। इसके अलावा रुबिन हरमनन ने 35 रन बनाए। रुबिन ने इस पारी के लिए 37 गेंदें खेलीं, जो टीम पर भारी पड़ीं।
प्रिटोरिया के लिए कप्तान केशव महाराज ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। गिडोन पिटर्स ने भी 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिए। इसके अलावा लुंगी एंगिडी, लिजाड विलियम्स, और विहान लुबे को 1-1 विकेट मिला।
सरफेन रदरफोर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीजन के सातवें मैच में तीसरी जीत के साथ प्रिटोरिया अंकतालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story