- Home
- /
- Breaking News
- /
- 'बिग बॉस ओटीटी 2' में...
Breaking News
'बिग बॉस ओटीटी 2' में नए ट्विस्ट के साथ आएंगी रकुल प्रीत सिंह
jantaserishta.com
24 Jun 2023 5:01 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 'बिग बॉस ओटीटी-2' के वीकेंड का वार एपिसोड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई लव यू' का प्रमोशन करने आएंगी। फिलहाल, यह खुलासा नहीं हो पाया है कि क्या रकुल प्रीत गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर आएंगी, या वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने के लिए एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।
उन्होंने कहा, मैं बिग बॉस ओटीटी पर पहले वीकेंड का वार का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं शो की बहुत बड़ी फैन हूं और हमेशा वीकेंड एपिसोड देखने की कोशिश करती हूं! एक्ट्रेस ने कहा, मैं सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने और सलमान सर के साथ समय बिताने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। सलमान सर को एक्शन में देखना बहुत मजेदार होने वाला है, और मैं स्पेशल ट्विस्ट के साथ वीकेंड के वार में आऊंगी।''
बता दें 'आई लव यू' एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसमें प्यार के भावुक और अंधेरे पक्ष को दर्शाया गया है, और इसमें पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'आई लव यू' एथेना और द वर्मिलियन वल्र्ड की प्रोडक्शन है, जो जाने-माने फिल्म निर्माता निखिल महाजन द्वारा लिखित और निर्देशित है, और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' और 'आई लव यू' जियोसिनेमा पर स्ट्रीमिंग हो रही है।
Tagsएक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंहरकुल प्रीत सिंहबिग बॉस ओटीटी 2बिग बॉसActress Rakul Preet SinghRakul Preet SinghBig Boss OTT 2Big Boss
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





