- Home
- /
- Breaking News
- /
- दिल्ली-एनसीआर में...
Breaking News
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आईएमडी ने जताई तेज आंधी की आशंका
jantaserishta.com
7 April 2026 8:00 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश या आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है। 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने की उम्मीद है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इसके चलते हवा की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।
इससे पहले सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को तापमान और गिर सकता है, जिसमें न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। अनुमान है कि 9 अप्रैल तक हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी। आनंद विहार में एक्यूआई 212, अशोक विहार में 118, बवाना में 143, चांदनी चौक में 110 और आरके पुरम/सीआरआरआई मथुरा रोड पर 134 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में इंदिरापुरम में 149, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





