- Home
- /
- Breaking News
- /
- IPL 2023: पंजाब किंग्स...
Breaking News
IPL 2023: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
jantaserishta.com
20 April 2023 3:46 PM IST

x
फोटो: आईपीएल
मोहाली (आईएएनएस)| पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बेंगलुरु की कप्तानी आज विराट कोहली करेंगे जबकि पंजाब की कमान एक बार फिर सैम करन के पास गई है। हालांकि फाफ डुप्लेसी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर यह मैच जरूर खेलेंगे लेकिन वह फील्ड पर नजर नहीं आएंगे। विजयकुमार वैशाख की जगह पर डुप्लेसी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे।
कैगिसो रबाडा आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। नाथन एलिस और लियाम लिविंगस्टन मुकाबला खेल रहे हैं। कोहली ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज
सब्सटीट्यूट : कर्ण शर्मा, डेविड विली, आकाश दीप, विजयकुमार वैशाख, अनुज रावत
पंजाब : अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
सब्सटीट्यूट : प्रभसिमरन सिंह, सिकंदर रजा, मोहित राठी, ऋषि धवन शिवम सिंह
Tagsपंजाब किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुआईपीएलआईपीएल 2023punjab kingsroyal challengers bengaluruiplipl 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





