- Home
- /
- Breaking News
- /
- प्रधानमंत्री पर...
Breaking News
प्रधानमंत्री पर विस्फोटक हमले का मामला, एक दोषी ठहराया गया
jantaserishta.com
6 Sept 2023 1:33 PM IST

x
टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर किए गए विस्फोटक हमले के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में अभियोजकों ने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हुए विस्फोटक हमले में हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में 24 वर्षीय रयुजी किमुरा को दोषी ठहराया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री किशिदा वाकायामा में चुनाव प्रचार कर रहे थे तभी आरोपी ने उन पर घर में बना पाइप बम फेंका। जांच अधिकारियों ने परीक्षणों के माध्यम से पाया कि हमले में इस्तेमाल किया गया घरेलू पाइप बम घातक था। इस हमले में किशिदा को कोई चोट नहीं आई, लेकिन एक पुलिस अधिकारी सहित दो लोग मामूली रुप से घायल हो गए।
संदिग्ध के तीन महीने के मनोरोग मूल्यांकन के बाद, अभियोजकों ने निर्धारित किया कि रयुजी किमुरा मुकदमे के लिए मानसिक रूप से फिट है। अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि किमुरा शायद नाराज था क्योंकि वह पिछले साल चुनाव में उम्मीदवारी के लिए आवेदन नहीं कर सका था। यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने के लगभग एक साल बाद हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





