Breaking News

म्यांमार में शक्तिशाली भूंकप, बैंकॉक में भी कांपी धरती

jantaserishta.com
28 March 2025 1:05 PM IST
म्यांमार में शक्तिशाली भूंकप, बैंकॉक में भी कांपी धरती
x
नेपीडॉ: म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए जहां सैंकड़ो लोग इमारतों से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमार में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। म्यांमार दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हमने तलाशी शुरू कर दी है और यांगून में हताहतों और नुकसान की जांच करने के लिए घूम रहे हैं। अभी तक, हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।"
यांगून में चश्मदीदों ने बताया कि शहर में कई लोग जान बचाने के लिए इमारतों से बाहर भागे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story