Breaking News

पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा शुरू, प्रधानमंत्री लक्सन ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

jantaserishta.com
10 July 2026 3:40 PM IST
पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा शुरू, प्रधानमंत्री लक्सन ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत
x
ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी समेत न्यूजीलैंड के कई अधिकारी मौजूद थे।
पीएम लक्सन ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का वीडियो साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है।" वहीं न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने भी एक्स पर गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभार जताया।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "थोड़ी देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री दौरा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती पर समग्र चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं कल (शनिवार) ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा।"
प्रधानमंत्री मोदी के न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से ​​बात करते हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस दौरे को एक अहम पड़ाव बताया और कहा कि यह 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है।
प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, "मैं पीएम मोदी के लिए परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वह 40 साल बाद आ रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है, इसलिए हमारा समूह उनके लिए यह परफॉर्म करने और इस मौके को यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्साहित है।"
पीएम मोदी के सामने भारतीय सांस्कृतिक विरासत दिखाने का इसे जिंदगी भर का मौका बताते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, “मैं सच में बहुत उत्साहित हूं। क्योंकि यह जिंदगी भर में एक बार मिलने वाला मौका है, जब हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी संस्कृति, भारतीय विरासत दिखाने का मौका मिल रहा है। परफॉर्म करने के लिए भी उतना ही उत्साहित हूं।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story