Breaking News

इजरायली गोलीबारी में घायल हुए फिलस्तीनी बच्चे की मौत

jantaserishta.com
6 Jun 2023 12:55 PM IST
इजरायली गोलीबारी में घायल हुए फिलस्तीनी बच्चे की मौत
x

DEMO PIC 

रामल्लाह (आईएएनएस)| पिछले सप्ताह वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिक की गोली से घायल तीन साल के एक फिलिस्तीनी बच्चे की मौत हो गई। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय और अस्पताल के अनुसार, नबी सालेह गांव के पास अपने पिता के साथ कार में 1 जून को जा रहे बच्चे के सिर में गोली मार दी गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उसे गंभीर हालत में तेल अवीव के बाहर शेबा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने सोमवार को एक बयान में उसकी मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इसका कारण बंदूक से लगी गोली है। इजरायली सेना ने कहा कि क्षेत्र में फिलिस्तीनी बंदूकधारियों ने एक इजरायली बस्ती में गोलियों से हमला किया था। इसके बाद एक सैनिक ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें गलती से गोली कार में जा रहे बच्चे को लग गई।
फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनवरी की शुरूआत से अब तक 28 बच्चे इजरायली सैनिकों द्वारा मारे जा चुके हैं। इजरायली सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story