Breaking News

चीन को नियंत्रित करने वाली कोशिशों का विरोध करता है पाकिस्तान: शहबाज शरीफ

jantaserishta.com
23 Jun 2023 4:52 PM IST
चीन को नियंत्रित करने वाली कोशिशों का विरोध करता है पाकिस्तान: शहबाज शरीफ
x

DEMO PIC  

बीजिंग (आईएएनएस): 22 जून की दोपहर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने पेरिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से भेंट की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का डटकर समर्थन करता है। चीन पाकिस्तान की स्थिरता, समृद्धि व विकास का समर्थन करता है।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ बेल्ट एंड रोड सहयोग जारी रखेगा और चीन-पाक आर्थिक गलियारे के गुणवत्ता विकास को बढ़ाएगा ताकि दोनों देशों के आर्थिक व सामाजिक विकास को मदद मिले। आशा है कि पाकिस्तान अपने देश के विभिन्न आतंकवादी सगठनों पर प्रभावी प्रहार कर वहां स्थित चीनी संस्थाओं और कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।
शरीफ ने बताया कि पाकिस्तान-चीन मित्रता तोड़ी नहीं जा सकती। इस मित्रता के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों का समान विचार है। पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर सीपेक के गुणवत्ता विकास को बढ़ाने, विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को मजबूत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में चीनी नागरिकों व संस्थाओं की सुरक्षा करने की अथक कोशिश करेगा। पाकिस्तान चीन को नियंत्रित करने वाली किसी भी चेष्टा का विरोध करता है और बहुपक्षीय मामलों में चीन के साथ पारस्परिक समर्थक बरकरार रखेगा।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story