Breaking News

युद्ध विराम खत्म होते ही पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा एयरस्ट्राइक, तीन अफगानी क्रिकेटर समेत 8 की मौत

jantaserishta.com
18 Oct 2025 9:49 AM IST
युद्ध विराम खत्म होते ही पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा एयरस्ट्राइक, तीन अफगानी क्रिकेटर समेत 8 की मौत
x
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने युद्धविराम खत्म होते ही अफगानिस्तान के ऊपर भीषण एयरस्ट्राइक किया है। इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।
बता दें कि दोनों पक्षों के बीच 48 घंटे तक युद्धविराम समझौते पर सहमति बनी थी। इस बीच स्थानीय मीडिया की तरफ से कहा जा रहा था कि दोहा में दोनों पक्षों के बीच बात हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई थी।
इसी बीच, शुक्रवार की देर रात को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दिया। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की धरती पर टीटीपी अपने नापाक इरादों को अंजाम दे रहा है।
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान तहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों को पनाह दे रहा है। हालांकि, अफगानिस्तान की तरफ से इस पर जवाब देते हुए इसे आंतरिक मामला बताया गया। इतना ही नहीं, अफगानिस्तान ने तो यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान आईएसआई के आतंकियों को पनाह दे रहा है।
साल 2021 में जब तालिबान ने अफगानिस्तान के ऊपर कब्जा किया था, उस वक्त पाकिस्तान को बहुत खुशी हो रही थी। उसे लग रहा था तालिबान पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर चलेगा। यही कारण था कि उस वक्त तालिबान के 100 से ज्यादा कैदियों को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया था।
हालांकि, तालिबान ने पाकिस्तान और आईएसआई के इस विश्वास को बुरी तरह तोड़ दिया और यह संदेश दिया कि वह उनके इशारों पर नहीं चलेगा। पाकिस्तान और तालिबान के बीच कभी जो भाईचारा थी, वह अब नहीं रही।
आईएसआई ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने में तालिबानियों की खूब मदद की थी। दरअसल, अफगानिस्तान और भारत के बीच काफी अच्छे संबंध रहे। अफगानिस्तान जब भी मुसीबत में था, भारत ने उसकी मदद की। ऐसे में पाकिस्तान साफ तौर पर अफगानिस्तान से भारत का प्रभाव कम करना चाहता था, लेकिन पाक और आईएसआई को पूरी बाजी उल्टी पड़ गई।
तालिबान के कब्जे के बाद भी अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंध अच्छे हैं। हाल ही में तालिबानी विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था, जिसने पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story