- Home
- /
- Breaking News
- /
- पाकिस्तान सरकार सैन्य...
Breaking News
पाकिस्तान सरकार सैन्य अदालतों की स्थापना पर कर रही विचार
jantaserishta.com
16 May 2023 4:30 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तानी सेना द्वारा सभी को पकड़ने और किसी को भी न बख्शने के फैसले के बाद, पाकिस्तान सरकार सैन्य अदालतों की स्थापना पर विचार कर रही है। वर्तमान सरकार पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान व आतंकवाद और सेना अधिनियम के नियमों के तहत गिरफ्तार पीटीआई नेताओं व कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान दे रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अत्ता बंदियाल समेत और न्यायपालिका में कई अन्य लोगों पर भरोसा नहीं कर रही। उनका मानना है कि वे खान और उनकी पार्टी के नेताओं को कानूनी कवर दे रहे हैं।
एक सरकारी सूत्र ने कहा, आप सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अत्ता बांदियाल और अन्य न्यायाधीशों के खिलाफ संसद में गुस्सा देख सकते हैं।
16 दिसंबर 2014, को आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमलों के बाद तैयार नेशनल एक्शन प्लान (एनएपी) और इसकी 20-सूत्रीय कार्य योजना के हिस्से के रूप में, 7 जनवरी, 2015 को दो साल की अवधि के लिए पाकिस्तान में सैन्य अदालतों की स्थापना की गई थी। हमले में बच्चों सहित कम से कम 148 लोग मारे गए।
सैन्य अदालतों ने संयुक्त राष्ट्र सहित वैश्विक मानवाधिकार निकायों द्वारा गंभीर आलोचना झेली, जबकि विपक्षी राजनीतिक दलों ने गुप्त अदालती परीक्षणों के माध्यम से सैन्य अदालतों में नागरिकों पर मुकदमा चलाने पर सवाल उठाए।
पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव, जिन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था और हिरासत में लिया गया था, पर भी पाकिस्तानी सेना अधिनियम और सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया था।
उन्हें एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा दी गई थी, जिसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने पलट दिया था। पाकिस्तानी सरकार को सैन्य अदालत के मौत की सजा देने के फैसले को लागू करने से रोक दिया था और एक सिविल कोर्ट में मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





