- Home
- /
- Breaking News
- /
- सोशल मीडिया पर चल रही...
Breaking News
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को खारिज किया, पाक सेना ने मार्शल लॉ से किया इनकार
jantaserishta.com
13 May 2023 12:26 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर देश में मार्शल लॉ लगाने की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए सैन्य प्रवक्ता ने सोशल मीडिया में चल रही इन खबरों को खारिज कर दिया है कि सेना के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है और थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर की अवज्ञा की है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी शरीफ ने कहा: मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि जनरल असीम मुनीर और उनके अधीन सेना के वरिष्ठ नेतृत्व तहेदिल से लोकतंत्र का समर्थन करते हैं और करते रहेंगे। मार्शल लॉ का कोई सवाल ही नहीं है।
डीजी ने कहा, न तो कोई इस्तीफा दिया गया और न ही कोई अवज्ञा की गई। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आंतरिक गड़बड़ी और बाहरी साजिशों के बावजूद देश के सशस्त्र बल एकजुट थे। उन्होंने कहा कि सेना के किसी अधिकारी ने इस्तीफा नहीं दिया है और सीओएएस के किसी भी आदेश का उल्लंघन नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि सेना का नेतृत्व सरकार और पीटीआई के बीच मौजूदा गतिरोध के बावजूद भी लोकतंत्र की निरंतरता में विश्वास रखता है। मेजर जनरल चौधरी ने दोहराया, मार्शल लॉ लगाने का कोई सवाल ही नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





