Breaking News

यूक्रेन का प्रहार: मॉस्को ड्रोन हमले में एक घायल, 2 इमारतें क्षतिग्रस्त

jantaserishta.com
30 July 2023 1:43 PM IST
यूक्रेन का प्रहार: मॉस्को ड्रोन हमले में एक घायल, 2 इमारतें क्षतिग्रस्त
x
मॉस्को: मॉस्को शहर में कथित तौर पर यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया और दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर के एक हवाई अड्डे वनुकोवो को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। स्थानीय मीडिया से ये जानकारी सामने आई है। रूस की राज्य समाचार एजेंसी टीएएसएस ने मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के हवाले से कहा, "शहर पर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमला किया गया। मॉस्को शहर के दो भवनों के सामने के हिस्से को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। कोई हताहत नहीं हुआ।"
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने मॉस्को की इमारतों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिनमें से एक ओडिंटसोवो जिले के क्षेत्र में हवा में नष्ट हो गया और दो अन्य नीचे गिर गए और मॉस्को शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजधानी के वनुकोवो हवाईअड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमले का प्रयास बताया है, लेकिन यूक्रेन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story