Breaking News

Salman Khan: सलमान खान फायरिंग केस में राजस्थान के बूंदी से एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Jun 2024 5:57 PM IST
Salman Khan: सलमान खान फायरिंग केस में राजस्थान के बूंदी से एक गिरफ्तार
x
मुंबई: सलमान खान फायरिंग मामले को लेकर मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान के बूंदी से एक आरोपी को दबोचा है। इसी के साथ ही इस हमले के तार एक बार फिर से राजस्थान से जुड़े पाए गए हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी बनवारीलाल को हिंडौली से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे मुंबई ले आई है। मुंबई में ही उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर ने सलमान को यूट्यूब चैनल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए धमकी दी थी।
जांच में पता चला है कि आरोपी हिंडौली इलाके के बोरदा गांव का रहने वाला है। वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से प्रभावित था। हालांकि जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि वह किस हद तक इस मामले में शामिल है। फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि मुंबई पुलिस इस मामले की छानबीन के लिए लगातार जांच कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग को फॉलो करने वालों पर भी नजर गड़ाए हुए है। पिछली बार इस मामले में नागौर से एक गिरफ्तारी की गई थी। वहीं अब ताजा गिरफ्तारी राजस्थान में ही बूंदी जिले से हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story