- Home
- /
- Breaking News
- /
- बिहार दिवस पर हम अपनी...
Breaking News
बिहार दिवस पर हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे : संजय सरावगी
jantaserishta.com
22 March 2026 11:56 AM IST

x
नई दिल्ली: बिहार दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा कि आज बिहार में और देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। एनडीए सरकार के सत्ता में आने के समय से ही हमने बिहार का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया था। आज यह उत्सव न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि बिहार के हर जिले में और देश-विदेश में जहां भी बिहार की इकाइयां हैं, वहां मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार दिवस पूरे राज्य में उत्साह और उल्लास के साथ मानाया जा रहा है। विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार जल्द ही पहुंचने वाला है। बिहार की आर्थिक विकास दर हो या बिहार की आधारभूत संरचना हो या बिहार का स्वास्थ्य और शिक्षा हो, आज बिहार कहां से कहां पहुंच गया है। आज हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे हैं।
उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार की वर्तमान स्थिति स्थिति चिंताजनक है। अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में पूरी दिल्ली में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ। आज पंजाब में ड्रग नेटवर्क सक्रिय हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और अरविंद केजरीवाल किसी भी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
एलपीजी को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि इस समय असाधारण स्थिति है। ईरान, इजरायल और अमेरिका में संघर्ष जारी है। गैस और तेल की आपूर्ति करने वाले कई अन्य देश भी इसमें शामिल हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक संबंधों और व्यक्तिगत संपर्कों के कारण, बिहार सहित पूरे देश में गैस और तेल की आपूर्ति इन विशेष परिस्थितियों में काफी हद तक स्थिर बनी हुई है।
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर आईएएनएस से संजय सरावगी ने कहा कि अभी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्यसभा जा रहे हैं। जल्द ही सभी वरीय नेता, केंद्रीय नेतृत्व और नीतीश कुमार बैठकर तय करेंगे कि आगे क्या फैसला किया जाएगा।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





