Breaking News

चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Rounak Dey
15 Nov 2023 4:27 PM IST
चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
x

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में आग लग गई. इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, बस से कूदे यात्रियों की समय पर की गई कार्रवाई से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और बस में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया.

#Noida एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस मे आग लगी.. बस मे सवार सभी यात्री समय रहते बस से निकले.. दिल्ली से लखनऊ जा रही थी बस
सेक्टर 96 के पर बस मे आग लगी#VIDEO pic.twitter.com/UduzYoM2N4

— Amit Choudhary (@amitchoudhar_y) November 15, 2023

पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. जिस बस में आग लगी वह एसी बस है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस में आग लगने के कारण नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात पर असर पड़ा है.

Next Story