- Home
- /
- Breaking News
- /
- होटल में हमला: 9 लोगों...

x
सुरक्षाबलों ने सात घंटे की घेराबंदी को समाप्त कर दिया।
मोगादिशु (आईएएनएस)| मोगादिशु के एक बीच होटल में हुए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सोमालिया पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात के हमले में शामिल सभी सात अल-शबाब लड़ाकों को मारने के बाद लीडो बीच के अंदर स्थित पर्ल बीच होटल में सुरक्षाबलों ने सात घंटे की घेराबंदी को समाप्त कर दिया।
पुलिस ने कहा कि लीडो बीच पर शुक्रवार शाम करीब 7.55 बजे शुरू हुई इस घटना में मारे गए लोगों में छह नागरिक और तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। यहां पर अक्सर प्रमुख व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस ने कहा कि होटल में फंसे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 84 लोगों को सुरक्षाबलों ने सुरक्षित निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो आत्मघाती हमलावरों ने होटल के प्रवेश द्वार पर खुद को उड़ा लिया। इस दौरान यहां सैंकड़ों गेस्ट थे। मोगादिशु में हुए ताजा हमले की जिम्मेदारी अल-शबाब के आतंकवादियों ने ली है और कहा है कि इसके लड़ाकों ने होटल में ठहरे मेहमानों को निशाना बनाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





