- Home
- /
- Breaking News
- /
- चीनी प्रधानमंत्री और...
Breaking News
चीनी प्रधानमंत्री और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के बीच मुलाकात
jantaserishta.com
25 Sept 2025 5:43 PM IST

x
बीजिंग: 24 सितंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने न्यूयॉर्क में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन से मुलाकात की। इस दौरान ली छ्यांग ने चीन-यूरोपीय संघ संबंधों को और गहरा करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यूरोपीय संघ चीन के साथ मिलकर आपसी विश्वास बढ़ाएगा और ईमानदारी से काम करेगा। ली छ्यांग ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों पक्षों को अपने वादों का पालन करना चाहिए, मतभेदों को एक तरफ रखकर साझा हित के क्षेत्रों को खोजना चाहिए और मिलकर सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यूरोपीय संघ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा और आर्थिक तथा व्यापारिक मुद्दों का राजनीतिकरण या सुरक्षाकरण करने से बचेगा। उधर, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने इस बात पर सहमति जताई कि यूरोपीय संघ चीन के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ इस साल की चीन-यूरोपीय संघ नेताओं की बैठक में बनी आम सहमति को सक्रिय रूप से लागू करना चाहता है। वॉन डेर लेन ने व्यापार, निवेश और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग के परिणामों को हासिल करने और वैश्विक सतत विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने की इच्छा भी व्यक्त की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





