- Home
- /
- Breaking News
- /
- आसमान से बरसी आफत,...
Breaking News
आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत
jantaserishta.com
24 April 2023 2:35 PM IST

x
DEMO PIC
ढाका (आईएएनएस)| बांग्लादेश में भारी बारिश के बीच दो घंटे से भी कम समय में सिलसिलेवार आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच सुनामगंज, मौलवीबाजार और सिलहट जिलों के अलग-अलग इलाकों में मौतों की सूचना मिली।
अधिकतर मौतें ग्रामीण इलाकों में हुईं जहां लोग अपने खेतों पर काम कर रहे थे।
साल के इस समय के दौरान घनी आबादी वाले देश में बज्रपात से मौतों की खबर आम है।
बांग्लादेश में आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी गई है, पिछले कुछ सालों में सालाना सैकड़ों मौतें दर्ज की गई हैं।
विशेषज्ञों का दावा है कि यह जलवायु परिवर्तन के कारण है। बांग्लादेश इस मामले में अधिक संवेदनशील है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





