Breaking News

दिग्गज गायक टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन

jantaserishta.com
22 July 2023 1:53 PM IST
दिग्गज गायक टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन
x
लॉस एंजेलिस: ग्रैमी विजेता और मशहूर सिंगर टोनी बेनेट का उनके जन्मदिन से ठीक दो हफ्ते पहले 96 साल की उम्र में निधन हो गया। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट सिल्विया वेनर ने की, जिन्होंने बताया कि उनका निधन उनके गृहनगर न्यूयॉर्क में हुआ है। बेनेट को 2016 में अल्जाइमर बीमारी का पता चला था। उनके मृत्यु के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
निधन की सूचना सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद ट्विटर पर लोग व सितारें श्रद्धांजलि दे रहे है। एक्टर जॉर्ज टेकी ने लिखा, "महान टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वह बेहतरीन व्यक्ति थे, वह अमेरिकी सॉन्ग बुक के मास्टर थे। हो सकता है कि उन्होंने अपना दिल सैन फ्रांसिस्को में छोड़ दिया हो, लेकिन उन्होंने सिनात्रा से लेकर लेडी गागा तक, हम सभी का दिल जीत लिया। शांति से रहें और सितारों की ओर से अब हमारे लिए गाएं टोनी।"
सिंगर पॉल यंग ने टोनी की एक तस्वीर साझा की और लिखा: "रिप टोनी बेनेट, वास्तव में आप महान लोगों में से एक थे। मेरे पास जो पहला एल्बम था, वो था टोनी बेनेट का। उन्होंने 10 रॉजर्स और हार्ट सॉन्ग गाए थे। मैं उनका हमेशा से फैन रहूंगा।"
टोनी को आखिरी बार 20 जून को अल्जाइमर बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश करते हुए देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story