- Home
- /
- Breaking News
- /
- इमरान खान को गिरफ्तार...
Breaking News
इमरान खान को गिरफ्तार करने इस्लामाबाद के लिए रवाना हुई लाहौर पुलिस
jantaserishta.com
12 May 2023 2:39 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| लाहौर पुलिस पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ दर्ज कई मामलों में गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गई है। डॉन न्यूज के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक (इंवेस्टिगेशन) कर रहे हैं।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया है कि इमरान खान के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट को सूचित किया है कि वह पीटीआई प्रमुख की गिरफ्तारी चाहता है।
पीटीआई नेता सैयद जुल्फिकार बुखारी ने दावा किया है कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। कोर्ट फिलहाल अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही है।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बुखारी ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब पुलिस गिरफ्तारी आदेश (पार्टी प्रमुख के लिए) लेकर अदालत पहुंची है।
इस्लामाबाद हाई कोर्ट में अल-कादिर मामले में इमरान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार की नमाज के कारण कुछ देर के लिए रोक दी गई। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पूर्व प्रधान मंत्री की गिरफ्तारी को खारिज कर दिया था और इसे अमान्य और गैरकानूनी बताया था।
न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब और न्यायमूर्ति समन रफत इम्तियाज की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।
इमरान के वकीलों ने चार याचिकाएं अलग से दायर की थीं, जिसमें इस्लामाबाद हाई कोर्ट से इमरान के खिलाफ सभी मामलों को एक साथ करने और अधिकारियों को उनके खिलाफ दर्ज मामलों का विवरण साझा करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।
लगभग दो घंटे की देरी के बाद सुनवाई शुरू हुई और मीडिया ने खबर दी है कि अधिकारी अदालत कक्ष के बाहर सुरक्षा जांच कर रहे हैं।
दूसरी ओर, जियो न्यूज ने बताया कि इमरान खान के समर्थन में नारे लगाए जाने के बाद जज कोर्ट से बाहर आ गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





