Breaking News

'कोहरा' के कारण पंजाबी कल्चर के करीब आईः हरलीन सेठी

jantaserishta.com
10 July 2023 5:02 PM IST
कोहरा के कारण पंजाबी कल्चर के करीब आईः हरलीन सेठी
x
नई दिल्ली: एक्ट्रेस हरलीन सेठी अपने स्ट्रीमिंग शो 'कोहरा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। नेटफ्लिक्स शो के लिए उन्हें साइन किया गया, और इसकी एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे 'कोहरा' में उनका किरदार निमरत उन्हीं का एक हिस्सा है।
हरलीन ने एक छोटा सा वीडियो साझा किया और इसके साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "निमरत मेरा ही हिस्सा है। मैं एक बच्चे की तरह हमेशा से पंजाबी कल्चर से दूर भागती रही। मैं इसी शहर में पैदा हई और पला-बढ़ी, जिसे काफी कूल माना जाता है, लेकिन 'कोहरा' मिलने के बाद मेरी जिदंगी को एक नई दिशा मिली।"
हरलीन ने आगे कहा, "फिल्मांकन शुरू करने से पहले, एक वर्कशॉप के बाद मैंने सुदीप सर से पूछा कि क्या मैं अपने हाथ पर गुरुमुखी में 'निर्भाऊ निरवैर' लिखवा सकती हूं। अब मैं कुछ ऐसा चाहती थी, जो मेरे साथ मेरे मरते दम तक रहे। आज मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं कौन हूं और कहां से आयी हूं। मैं अपने कल्चर को साथ लेकर आगे बढ़ने का इरादा रखती हूं।"
वह 'गॉन गेम सीजन 2', 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' और 'काठमांडू कनेक्शन' में अपनी एक्टिंग से काफी खुश है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story