Breaking News

छुरा घोंपा और गोली चलाया, राजनेता का बेटा गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 May 2023 2:09 PM IST
छुरा घोंपा और गोली चलाया, राजनेता का बेटा गिरफ्तार
x
टोक्यो, 26 मई (आईएएनएस)| एक स्थानीय जापानी राजनेता के बेटे को शुक्रवार को नागानो प्रान्त में छुरा घोंपने और गोली मारने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध की पहचान नाकानो शहर विधानसभा स्पीकर के 31 वर्षीय बेटे मसानोरी आओकी के रूप में की है।
गुरुवार को शाम लगभग 4.25 बजे, स्थानीय पुलिस को नाकानो शहर में एक महिला को चाकू मारने वाले व्यक्ति के बारे में इमरजेंसी कॉल मिली। स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटनास्थल से भागने के बाद, आरोपी नाकानो शहर के एक शांत रिहायशी इलाके में अपने पिता के घर पर घंटों रुका रहा। शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पर एक बुजुर्ग महिला की चौथी मौत की पुष्टि की। हमले का मकसद अज्ञात है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बावजूद जापान में बंदूक से हिंसा काफी कम होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story