- Home
- /
- Breaking News
- /
- इजरायली हमले से ईरान...
Breaking News
इजरायली हमले से ईरान के साथ परमाणु समझौता करने में मिल सकती है मदद : ट्रंप
jantaserishta.com
14 Jun 2025 9:26 AM IST

x
ह्यूस्टन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि इजरायली हमले से उनके प्रशासन को ईरान के साथ परमाणु समझौता करने में मदद मिल सकती है। मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या इजरायल की बमबारी ने समझौते को खतरे में डाला? इस पर ट्रंप ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता। शायद इसके विपरीत। शायद अब वह गंभीरता से बातचीत करेंगे। मैं उन्हें 60 दिनों में डील करने के लिए राजी नहीं कर सका। वह डील के करीब थे, उन्हें यह करना चाहिए था। शायद अब यह हो जाएगा।"
'सिन्हुआ समाचार एजेंसी' ने 'एक्सियोस' की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि ट्रंप ने हमले के बाद पहली बार शुक्रवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर हुई इस बातचीत का विवरण देने से इनकार कर दिया है। वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते थे कि नेतन्याहू ने संयुक्त राज्य अमेरिका से सीधे ऑपरेशन में शामिल होने के लिए कहा था या नहीं।
शुक्रवार को ट्रंप ने कई मीडिया आउटलेट्स को इंटरव्यू दिए। इस दौरान ट्रंप ने बार-बार ईरान से इजरायल के आगे के हमलों से बचने के लिए परमाणु समझौता करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 'यह और भी नृशंस'होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने 'एनबीसी न्यूज' से कहा, "उन्होंने डील करने का मौका गंवा दिया। अब उनके पास एक और अवसर हो सकता है। हम देखेंगे।"
ट्रंप ने 'रॉयटर्स' से कहा, "वह अभी भी एक डील कर सकते हैं। अभी बहुत देर नहीं हुई है।" ट्रंप ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पोस्ट में लिखा, "ईरान को एक डील करनी चाहिए, इससे पहले कि कुछ भी न बचे।" 'रॉयटर्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने कतर और कई अन्य अमेरिकी मध्य पूर्व सहयोगियों को इजरायल के ईरान पर हमला करने से कुछ घंटे पहले सूचित किया था।
ट्रंप ने शुक्रवार को 'वाशिंगटन पोस्ट' को बताया कि उन्हें पहले ही पता था कि इजरायल ईरान पर हमला करेगा। उन्होंने कहा, "मुझे तारीख पता थी, क्योंकि मैं सब कुछ जानता हूं। मैं सब कुछ जानता हूं। मैं सब कुछ जानता हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





