Breaking News

खराब मौसम के चलते भटका इंडिगो का विमान, रिपोर्ट में खुलासा

jantaserishta.com
11 Jun 2023 1:09 PM IST
खराब मौसम के चलते भटका इंडिगो का विमान, रिपोर्ट में खुलासा
x

DEMO PIC 

फ्लाइट रडार के अनुसार, भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया।
रावलपिंडी (आईएएनएस)| अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान खराब मौसम के कारण लाहौर के पास पाकिस्तान में भटक गई और लगभग 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पुहंच गई। फ्लाइट रडार के अनुसार, भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया।
पाक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नई बात नहीं है क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी अनुमति है। इस बीच, सीएए द्वारा जारी अलर्ट के चलते हवाईअड्डों पर खराब ²श्यता के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और देरी की गई। सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि उसने लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी रात 11:30 बजे तक बढ़ा दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजिविलिटी 5,000 मीटर थी।
खराब ²श्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानें इस्लामाबाद की ओर मोड़ दी गईं। इस बीच, अबू धाबी से इस्लामाबाद जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट को मुल्तान डायवर्ट कर दिया गया। जेद्दा-लाहौर की एक उड़ान को भी मुल्तान की ओर मोड़ दिया गया। डॉन ने बताया कि लाहौर से मदीना और कराची से लाहौर के लिए पीआईए की उड़ानें और साथ ही लाहौर से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की उड़ानों में देरी हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story