Breaking News

एशियाई खेलों की तैयारी के लिये भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

jantaserishta.com
26 April 2023 2:36 PM IST
एशियाई खेलों की तैयारी के लिये भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां वह पांच मैच खेलेगी। सीरीज के तीन मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे जबकि दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होंगे।
सभी मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारत दौरे पर अपना पहला मैच 18 मई को खेलेगा जिसके बाद 20 और 21 मई को लगातार मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम 25 और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि भारत आठवें स्थान पर है।
यह दौरा हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए तैयारी का काम करेगा जो इस वर्ष सितम्बर-अक्टूबर में होने हैं।
भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच जेनेक शॉपमैन ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमें यह आंकने में मदद करेगा कि बड़ी टीमों के मुकाबले हम कहां खड़े हैं। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण, यह सीरीज चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए कारगर साबित होगी। इससे हमें उन जगहों के बारे में पता चलेगा जिनमें हमें सुधार की जरूरत है। इसलिए रणनीतिक तौर पर यह हमारे लिए महत्वपूर्ण दौरा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story