Breaking News

IAS वीरा राणा बनी मुख्य सचिव, मिला अतिरिक्त प्रभार

admin
29 Nov 2023 6:45 PM GMT
IAS वीरा राणा बनी मुख्य सचिव, मिला अतिरिक्त प्रभार
x

भोपाल। 1988 बैच की आईएएस वीना राणा को मध्यप्रदेश मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। कल 30 नवंबर को वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसके पहले वीरा राणा के मुख्य सचिव बनने का आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्त होते ही वीरा राणा कार्यकाल संभाल लेंगी। बता दें कि वीरा राणा एमपी की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी। उनके पहले निर्मला बुच प्रदेश की पहली मुख्य सचिव थीं। जिनका कार्यकाल 22 सितंबर से 1 जनवरी 1993 तक रहा था। बीते जुलाई में उनका निधन हुआ था। एमपी में वीरा राणा इकबाल सिंह बैस के बाद सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था। 29 नवंबर की रात उन्हें 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया था। जब 30 मई करीब आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय करीब था। ऐसे में इकबाल सिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए नवंबर 2023 तक विस्तार दिया गया।

मुख्य सचिव (CS) पद की जिम्मेदारी को लेकर केंद्र में पदस्थ संजय बंदोपाध्याय, अजय तिर्की और अनुराग जैन के नाम भी चर्चा में शामिल रहे। अजय तिर्की दिसंबर 2023 में रिटायर हो रहे हैं। वहीं अनुराग जैन का रिटायरमेंट अगस्त 2025 में होना है। संजय बंदोपाध्याय अगस्त 2024 में रिटायर होंगे।

Next Story