Breaking News

हाइवा ने दंपत्ति को रौंदा, महिला की मौत

admin
29 Nov 2023 1:16 PM GMT
हाइवा ने दंपत्ति को रौंदा, महिला की मौत
x

बिलासपुर। शहर से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। उसके पहिए के नीचे आकर महिला की मौत हो गई जबकि पति को भी मामूली चोट आई। जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के घोंघाडीह गांव का राकेश कुमार केवट राजमिस्त्री है और उसकी पत्नी 30 वर्षीय निर्मला केवट भी मजदूर थी। दोनों रोजाना बाइक से बिलासपुर आते थे।

मंगलवार की शाम को दोनों काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे तभी लोखंडी ग्राम के पास सामने से आ रहे हाईवा ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सहित दोनों नीचे गिर गए। महिला भारी वाहन के पिछले पहिए में दबकर वह बुरी तरह घायल हो गई। जबकि पति राकेश उछल कर दूर जा गिरा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मृत्यु हो गई, जबकि पति को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। सकरी पुलिस ने हाईवा जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Next Story