- Home
- /
- Breaking News
- /
- सरकार ने पूरी की यूपी...
![सरकार ने पूरी की यूपी पुलिस भर्ती 2024 की तैयारी, साल्वर गैंग पर रहेगी पूरी नज़र सरकार ने पूरी की यूपी पुलिस भर्ती 2024 की तैयारी, साल्वर गैंग पर रहेगी पूरी नज़र](https://jantaserishta.com/wp-content/uploads/2024/02/images-15-1-640x330-1.jpeg)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस भर्ती 2024 की तैयारी पूरी कर ली है। जिसका आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को पूरे राज्य में होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती 2024 में कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जिसको …
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस भर्ती 2024 की तैयारी पूरी कर ली है। जिसका आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को पूरे राज्य में होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती 2024 में कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी से लेकर परीक्षा के लिए बनाएं गए प्रश्न पत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद आंसर शीट की सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। इसके लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारियों को बोर्ड ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया से लेकर साल्वर गैंग और पेपर लीक करने वाली गैंग पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस की नजरों में पेपर लीक गैंग: वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा की सुरक्षा को देखते हुए पेपर लीक करने वाले और सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए जिला पुलिस के साथ-साथ यूपी एसटीएफ को भी एक्टिव हो गए हैं। इसके लिए बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग पर यूपीएसटीएफ पहले से नजर रखे थी। सर्विलांस के जरिए उनके नंबर सुन जा रहे थे, लेकिन परीक्षा में सेंधमारी के सबूत के साथ पूरे गैंग को दबोच लिया गया। वहीं अब राज्य के कई जिलों में एसटीएफ की टीमों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देश किया गया है।
![](/images/authorplaceholder.jpg)