Breaking News

वर्ष 2025 में वैश्विक नवाचार सूचकांक जारी

jantaserishta.com
17 Sept 2025 5:29 PM IST
वर्ष 2025 में वैश्विक नवाचार सूचकांक जारी
x
बीजिंग: विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) ने 16 सितंबर को वर्ष 2025 में वैश्विक नवाचार सूचकांक जारी किए। स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर इस सूची में शीर्ष पर हैं। चीन दसवें स्थान पर रहा, जो विश्व की मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में आगे है।
बताया जाता है कि चीन, भारत और तुर्किये के नेतृत्व वाले मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग में लगातार वृद्धि हुई। 17 निम्न और मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन अपने विकास स्तर की अपेक्षा से अधिक है। उप-सहारा अफ्रीका में नवाचार में बेहतर प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं की संख्या सबसे अधिक है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में अनुसंधान और विकास की वृद्धि दर गिरकर 2.9 प्रतिशत तक पहुंची। यह वर्ष 2023 की 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है और 2010 के वित्तीय संकट के बाद का सबसे निचला स्तर है।
डब्ल्यूआईपीओ का अनुमान है कि वर्ष 2025 में वृद्धि दर और धीमी होगी। मुद्रास्फीति के प्रभाव से उद्यमों की अनुसंधान और विकास व्यय की वास्तविक वृद्धि दर घटकर 1 फीसदी रह गई, जो पिछले दशक के 4.6 प्रतिशत के औसत स्तर से काफी कम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story