- Home
- /
- Breaking News
- /
- जी7 वित्त मंत्रियों ने...
Breaking News
जी7 वित्त मंत्रियों ने अमेरिकी ऋण संकट के मद्देनजर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता पर की चर्चा
jantaserishta.com
13 May 2023 7:23 PM IST

x
टोक्यो, (आईएएनएस)| जी7 देशों के वित्त मंत्रियों ने शनिवार को बढ़ती अनिश्चितता के प्रति चेताते हुए अमेरिकी बैंकों की विफलता को लेकर जारी चिंता के बीच वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की बात कही। जापानी शहर निगाटा में हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में जी7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बारे में बढ़ती अनिश्चितता के बीच हमारी व्यापक अर्थ नीति में सतर्क और चुस्त तथा लचीला रहने की आवश्यकता है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को समाप्त तीन दिवसीय बैठक पर अमेरिकी ऋण सीमा गतिरोध के बारे में चिंताएं हावी रहीं, हालांकि बयान में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया था।
बयान में कहा गया, हम वित्तीय क्षेत्र के विकास की निगरानी के लिए पर्यवेक्षी और नियामक प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और वित्तीय स्थिरता तथा वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेंगे।
संयुक्त बयान के अनुसार, जी7 केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने भी ऊंची मुद्रास्फीति से लड़ाई और अपेक्षित मुद्रास्फीति पर लगाम सुनिश्चित करने की कसम खाई।
जापान की सरकारी समाचार एजेंसी क्योदो ने शनिवार को बताया कि इस साल अप्रैल में कार्यभार संभालने वाले बैंक ऑफ जापान के गवर्नर कजुओ उएदा ने कहा कि जापानी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में नरमी जारी रखेगा क्योंकि मुद्रास्फीति जो फिलहाल उसके लक्ष्य से ज्यादा है इस साल के उत्तरार्ध में गिरेगी।
यह बैठक 19 मई से 21 मई तक हिरोशिमा में जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के क्रम में आयोजित की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





