Breaking News

मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 4 बच्चों की मौत

jantaserishta.com
4 Jun 2023 1:23 PM IST
मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 4 बच्चों की मौत
x
11 लोगों के समूह में शामिल थे।
ओटावा (आईएएनएस)| कनाडा के क्यूबेक में शनिवार को मछली पकड़ने गए चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोटरें के हवाले से बताया, ये बच्चे सेंट लॉरेंस नदी मुहाने में पोर्टनेफ-सुर-मेर के पास नदी तट पर मछली पकड़ने वाले 11 लोगों के समूह में शामिल थे।
रिपोटरें के अनुसार, क्यूबेक प्रांतीय पुलिस ने कहा कि 10 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों को तत्काल एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। छह को बचा लिया गया और पुलिस सभी इलाकों में वाहनों और हेलीकॉप्टर से लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। रिपोटरें में कहा गया है कि गोताखोरों और कनाडाई सशस्त्र बलों के सैनिकों से खोज में सहायता की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, लापात का पता लगाने के लिए पुलिस जांचकर्ताओं और फोरेंसिक टीमों को भी तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story