Breaking News

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ गंभीर प्रोस्टेट कैंसर

jantaserishta.com
19 May 2025 9:30 AM IST
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ गंभीर प्रोस्टेट कैंसर
x
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है, और डॉक्टरों के अनुसार यह तेजी से फैलने वाला है। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। बयान में कहा गया, "पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बाइडेन में यूरीन से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ गई थीं। जांच में उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाई गई। शुक्रवार को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई। यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है और इसे काफी गंभीर माना जा रहा है।"
हालांकि यह बीमारी तेजी से फैलने वाली है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह हार्मोन पर असर करने वाली किस्म की है, जिससे इसका इलाज संभव है। राष्ट्रपति बाइडेन और उनके परिवार वाले डॉक्टरों से इलाज के विकल्पों पर बात कर रहे हैं।
राष्ट्रपति बाइडेन की उम्र 82 साल है। वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने पद छोड़ा और डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला है।
इस घोषणा के बाद पूरे अमेरिका में लोग हैरान हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "मेलानिया और मैं जो बाइडेन की बीमारी की खबर से दुखी हैं। हम जिल और पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और जो के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"
डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने ‘एक्स’ पर लिखा, "जो बाइडेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वे इस कैंसर से लड़ाई जीतें। जो और जिल हमेशा से संघर्षशील रहे हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस चुनौती का भी बहादुरी से सामना करेंगे।" यह खबर ऐसे समय आई है जब राष्ट्रपति बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी। कुछ लोग उनकी मानसिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं, खासकर कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने भी चिंता जताई है।
जो बाइडेन ने अपने बेटे ब्यू बाइडेन को 2015 में कैंसर के कारण खो दिया था। तभी से वे कैंसर के इलाज के लिए विशेष पहल चला रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story