Breaking News

युद्ध के बीच यूक्रेनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान

jantaserishta.com
9 Jun 2023 5:01 PM IST
युद्ध के बीच यूक्रेनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि वहां जारी युद्ध की समाप्ति से पहले कोई भी देश अपने सैनिकों को कीव में नहीं भेजेगा। कुलेबा ने कहा, जब तक यूक्रेन की जमीन पर जारी युद्ध समाप्त नहीं हो जाता है, दूसरे देश हमारे यहां अपने सैनिकों को तैनात नहीं करेंगे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि यूक्रेनी पक्ष अपने सहयोगियों से हथियारों के लिए कह रहा है, सैनिकों को भेजने के लिए नहीं। कुलेबा ने आगे जोर देकर कहा कि नाटो में यूक्रेन की संभावित सदस्यता रूस के कीव पर पूर्ण स्तर पर आक्रमण को समाप्त नहीं करेगी, लेकिन नए युद्धों को रोक सकती है।
इस सप्ताह की शुरुआत में नाटो के पूर्व महासचिव एंडर्स फॉग रासमुसेन ने कहा था कि अगर गठबंधन के सदस्य देश आगामी शिखर सम्मेलन में कीव को सुरक्षा की गारंटी नहीं देते हैं तो कुछ देश यूक्रेन में अपने सैनिकों को तैनात करने पर विचार कर सकते हैं। नाटो शिखर सम्मेलन 11-12 जुलाई को लिथुआनिया की राजधानी विल्नियस में आयोजित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story