- Home
- /
- Breaking News
- /
- बाढ़ का कहर, 6 लोगों...

x
काबुल: अफगानिस्तान में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा, 30 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, सात पुल टूटे हैं, 832 पशुओं की मौत हो गई है और किसान की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित प्रांतों में कुनार, नूरिस्तान, बदख्शां, पक्तिया, तखर, घोर और परवन शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले देश के कुछ प्रांतों, जैसे बदख्शां, ताखर, बागलान, नूरिस्तान, कुनार, लगमन, परवान और कपिसा में 10 से 25 मिमी बारिश हुई। गौरतलब है कि मई 2022 में बाढ़ ने अफगानिस्तान के कई हिस्सों को प्रभावित किया था। उस दौरान 429 लोग मारे गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





