- Home
- /
- Breaking News
- /
- ब्रिक्स के विस्तार से...
Breaking News
ब्रिक्स के विस्तार से विश्व शांति और विकास की शक्ति मजबूत होगी: शी चिनफिंग
jantaserishta.com
25 Aug 2023 5:00 PM IST

x
बीजिंग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ईरान और इथियोपिया को आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स परिवार का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि ब्रिक्स का विस्तार ऐतिहासिक है और विकासशील देशों के साथ एकजुट होने और सहयोग करने के ब्रिक्स देशों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षाओं को पूरा करता है और उभरते बाजार देशों और विकासशील देशों के सामान्य हितों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि यह विस्तार ब्रिक्स सहयोग के लिए एक नया प्रारंभिक बिंदु है, जो ब्रिक्स सहयोग तंत्र में नई जीवन शक्ति का संचार करेगा और विश्व शांति और विकास की शक्ति को और मजबूत करेगा।
"ब्रिक्स" साल 2006 में शुरू किया गया एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तंत्र है। मौजूदा शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स में शामिल होने के लिए 20 से अधिक देशों ने आवेदन किया था, जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्रिक्स सहयोग तंत्र की जीवन शक्ति, आकर्षण और रणनीतिक मूल्य को प्रदर्शित करता है।
शी चिनफिंग ने घोषणा की कि चीन ने कुल 4 अरब अमेरिकी डॉलर का एक वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष स्थापित किया है, और वैश्विक विकास पहलों को लागू करने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर का एक विशेष कोष लॉन्च करेगा। साथ ही चीन ब्रिक्स देशों की वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियों के परिवर्तन के लिए भी सहायता प्रदान करेगा और कृषि, पारिस्थितिकी और आपदा न्यूनीकरण में विभिन्न देशों की क्षमता के निर्माण का समर्थन करेगा। चीन महिलाओं के रोजगार और नवाचार सहित शिक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





