Breaking News

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सेना अधिकारी और 2 जवान मारे गए

jantaserishta.com
2 Sept 2023 5:11 PM IST
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सेना अधिकारी और 2 जवान मारे गए
x
खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में दो अलग-अलग गोलीबारी में एक सेना अधिकारी और दो सैनिक मारे गए हैं। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, ''सुरक्षाबलों ने केपी के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरान शाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाया।"
बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन के दौरान, आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने देखा और रोका। हालांकि, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। बयान में कहा गया कि लड़ाई में एक अधिकारी और दो सैनिकों की भी जान चली गई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईएसपीआर के हवाले से बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, प्रांत के खैबर जिले के तिराह इलाके में सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में गुरुवार देर रात एक सैनिक और एक आतंकवादी की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story