Breaking News

'इमरजेंसी' भारत के सबसे काले अध्यायों में से एक, युवाओं को जानना जरुरी: कंगना रनौत

jantaserishta.com
24 Jun 2023 5:02 PM IST
इमरजेंसी भारत के सबसे काले अध्यायों में से एक, युवाओं को जानना जरुरी: कंगना रनौत
x
मुंबई: एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का टीजर जारी किया गया है। साथ ही बताया गया कि यह फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, 'इमरजेंसी' हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और काले अध्यायों में से एक है जिसे युवा भारत को जानना आवश्यक है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है और मैं अपने सुपर-टैलेंटेड एक्टर्स जैसे स्वर्गीय सतीश जी, अनुपम जी, श्रेयस, महिमा और मिलिंद को इस क्रिएटिव जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं भारत के इतिहास के इस असाधारण प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। जयहिंद!
'इमरजेंसी' का निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने किया है, स्क्रीनप्ले रितेश शाह की है और कहानी कंगना की है।
इसमें कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'इमरजेंसी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story