Breaking News

भूस्खलन में 8 बच्चों की मौत

jantaserishta.com
7 July 2023 5:03 PM IST
भूस्खलन में 8 बच्चों की मौत
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी बचाव 1122 ने एक बयान में कहा कि कुछ बच्‍चे शांगला जिले में एक टीले के नीचे स्थित मैदान में गुरुवार को क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय हुए भूस्खलन में नौ बच्‍चे दब गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार देर रात एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू 1122, स्थानीय स्वयंसेवकों और पाकिस्तान सेना की बचाव टीमों ने मलबे से आठ शव और एक घायल बच्चे को बरामद किया। स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है कि मलबे के नीचे अब कोई लापता बच्चा नहीं है। बचाव दल ने कहा कि इलाके में बुधवा से हो रही भारी बारिश के कारण यह भूस्‍खलन हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story